फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A child resident of Champawat ran the fire brigade and police in Srinagar throughout the day

चंपावत निवासी बच्चे ने श्रीनगर में फायर ब्रिगेड और पुलिस को दिनभर दौड़ाया

Thu, 02 Sep 2021 09:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
A child resident of Champawat ran the fire brigade and police in Srinagar throughout the day
पौड़ी में झूठी सूचना पर दौड़ता दमकल विभाग का वाहन। - फोटो : PAURI
जिला मुख्यालय में श्रीनगर रोड पर आग लगने की सूचना पर अग्निशमन व पुलिस जवान शहरभर में दौड़ते रहे, लेकिन घटनास्थल का पता नहीं चल पाया। पड़ताल के बाद में पुलिस को पता चला कि चंपावत जिले से किसी बच्चे ने पुलिस के आकस्मिक नंबर पर झूठी सूचना देकर शरारत की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम चार बजे पुलिस के आकस्मिक नंबर 112 पर श्रीनगर रोड स्थित किसी स्थान पर एक भवन में एक आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली व अग्निशमन दल की दो गाड़ियां श्रीनगर रोड व कोटद्वार रोड के लिए रवाना हो गई। इसके साथ ही एसएसआई महेश रावत भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस व दमकल के वाहनों ने श्रीनगर रोड व कोटद्वार रोड पर निरीक्षण किया, लेकिन किसी भी स्थान पर आग लगने के कोई निशान नहीं मिले। इस बीच पुलिस व अग्निशमन दलकर्मी लगातार सूचना देने वाले से संपर्क करने का प्रयास करते रहे लेकिन नंबर स्विच ऑफ आता रहा। श्रीनगर पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद बता चला कि यह सूचना किसी बच्चे ने पुलिस को दी थी। बच्चे ने बताया कि गलती से 112 नंबर दबा दिया था और झूठी सूचना दी थी। एसएसआई महेश रावत ने बताया कि सूचना देने वाला बच्चा चंपावत जिले का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed