फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   शराब के नशे में युवकों ने मकान मालिक को पीटा

शराब के नशे में युवकों ने मकान मालिक को पीटा

Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
Pauri
Pauri Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के दुर्गापुर में शनिवार शाम सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ युवकों ने शराब के नशे में मकान मालिक की जम कर पिटाई कर दी। मकान मालिक किसी तरह वहां से भाग निकला और पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि सात युवक फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो युवकों की बाइक भी सीज कर ली। मकान मालिक ने मेडिकल बनवाने के बाद थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मदन मोहन कंडवाल ने दुर्गापुर में अपना पूरा मकान गाजियाबाद निवासी धीरसिंह को किराए पर दे रखा है जबकि वह खुद दूसरे मकान में रहते हैं। धीरसिंह ने मकान में फैक्ट्री में काम करने वाले युवकों को एक कमरा किराए पर दिया था। शनिवार शाम फैक्ट्री से लौटने के बाद युवक अपने कमरे में बर्थडे पार्टी मना रहे थे। आस-पास के कुछ अन्य युवक भी पार्टी में शामिल थे। शाम को कमरे में भीड़ थी और युवकों ने शराब पी रखी थी। इतने में मकान मालिक मोहन कंडवाल वहां आया और उसका युवकों से विवाद हो गया। इतने में नशे में धुत युवकों ने मकान मालिक की पिटाई कर दी। मारपीट में अधिकांश युवक यूपी क्षेत्र के हैं। कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि मारपीट मामले में तहरीर आई है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। मामले में छानबीन के बाद जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed