फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   छह दिन बाद अलकनंदा में मिला लापता युवक का शव

छह दिन बाद अलकनंदा में मिला लापता युवक का शव

Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
Pauri
Pauri Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कीर्तिनगर। छह दिन से लापता हुए युवक का शव नैथाणा झूला पुल के पास अलकनंदा में मिला। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। नैथाणा निवासी अमित बसलियाल (23) पुत्र आशाराम बसलियाल 20 अक्तूबर को घर से लापता हो गया था। उसके पिता आशाराम ने 22 अक्तूबर को कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को दी जानकारी में आशाराम ने बताया कि 20 अक्तूबर को अमित 5 बजे शाम सब्जी लेने श्रीनगर बाजार गया था। रात करीब पौने 10 बजे उसने अपनी मां को घर के समीप सड़क पर आने को कहा था। उसके बाद से अमित का फोन भी बंद हो गया था। दो दिनों तक परिजन अपने रिश्तेदारों और अमित के दोस्तों से ही पूछताछ करते रहे। रविवार को अमित का शव नैथाणा झूला पुल के समीप अलकनंदा नदी में मिला। जबकि 22 अक्तूबर से ही पुलिस नैथाणा से जुयालगढ़ तक नदी किनारे गोताखोर व राफ्ट की मदद से अमित की खोज कर रही थी। जिस स्थान पर अमित का शव मिला है, वहां भी पुलिस कई बार खोज कर चुकी थी। रविवार को अचानक नैथाणा झूला पुल के समीप अमित के शव मिलने पर पुलिस सकते में है। कोतवाल एएस रावत ने कहा कि अमित के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed