{"_id":"13-78546","slug":"Pauri-78546-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की महिला रास्ता भटककर पहुंची कोटद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की महिला रास्ता भटककर पहुंची कोटद्वार
Pauri
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। बिहार की एक महिला रास्ता भटककर सोमवार देर शाम कोटद्वार पहुंच गई। पुलिस ने महिला को बाजार में घूमते हुए देखा और पूछताछ की। महिला ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है और रास्ता भटककर यहां पहुंच गई। लेकिन अब उसे घर जाने का मार्ग पता नहीं है। पुलिस ने महिला के बताए पते के आधार पर उसे रेल में बिठा कर उसके घर बिहार भिजवा दिया।
पुलिस ने बताया कि बाजार में घूम रही महिला ने अपना नाम शिखा देवी उर्फ रेखा पत्नी सुरेश निवासी धनसार थाना डगरबा, कटियार बिहार बताया। पुलिस पहले महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश कर नारी निकेतन भेज रही थी। लेकिन महिला के बताए पते की पुष्टि होने पर उसे रेल में बिठाकर उसके घर भिजवा दिया गया। कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि महिला गलत गाड़ी में बैठकर यहां आ गई थी। वह अपने घर जाने में सक्षम थी, इसीलिए उसे उसके घर भेज दिया गया है।