{"_id":"13-78544","slug":"Pauri-78544-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदोत्सव के लिए विधायक ने स्वीकृत किए दस लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदोत्सव के लिए विधायक ने स्वीकृत किए दस लाख
Pauri
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
पौड़ी। विधायक सुंदर लाल मंद्रवाल ने शरदोत्सव आयोजन के लिए विधायक निधि से दस लाख की राशि स्वीकृति की है। नगर पालिका ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि उनके अनुरोध पर पौड़ी के विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल ने शरदोत्सव के आयोजन के लिए अपनी विधायक निधि से दस लाख की राशि स्वीकृत कर दी है। एक नवंबर से शुरू होने वाले इस उत्सव उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हरीश रावत को आमंत्रित करने के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है। बेनाम ने बताया बस अड्डे का निर्माण भी शीघ्र शुरू करवा दिया जाएगा। इसमें अभी टीएसी द्वारा लगाई गई कुछ आपत्तियों का निराकरण किया जाना है। शहर के कूड़ा निस्तारण हेतु ट्रैंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन चयनित हो चुुकी है। जिसके निर्माण के लिए जल्दी टेंडर लगा दिए जाएंगे।