{"_id":"13-78490","slug":"Pauri-78490-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेकफेस्ट इलेवन में पहुंचे उत्तराखंड के दो होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेकफेस्ट इलेवन में पहुंचे उत्तराखंड के दो होनहार
Pauri
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। एशिया के टाप वन में शामिल आईआईटी बांबे टेकफेस्ट में टीएचडीसी आईएचईटी (इंस्टीट्यूट आफ हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी) के दो छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए टॉप इलेवन में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इस टीम में शामिल दोनों छात्र उत्तराखंड के हैं। जिसमें एक छात्र कोटद्वार और दूसरा लोहाघाट का है।
इंजीनियरिंग के छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित होने वाला आईआईटी टेकफेस्ट सितंबर में शुरू हुआ था। इसमें देशभर के इंजीनियरिंग कालेज और इंस्टीट्यूट के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय ‘स्मार्ट सिटी चैलेंज’ रखा गया। टेकफेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटी प्लान की तर्ज पर ही इसका विषय रखा गया। आईआईटी बांबे ने इसी सप्ताह टाप इलेवन की सूची जारी की है। जिसमें टीएचडीसी आईएचईटी नई टिहरी का नाम भी शामिल है। आईएचईटी की तरफ से कोटद्वार के सिमलचौड़ निवासी विकास गडोई और लोहाघाट के धीरेंद्र पंत प्रतिभाग कर रहे हैं। दोनों ही बीटेक में इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन ट्रेड में तृतीय वर्ष के छात्र हैं। इसके फाइनल राउंड की अभी तिथि तय नहीं हुई है। अब ग्यारह में से टाप तीन का चयन होगा। प्रथम विजेता टीम को पांच लाख रुपये प्राइज दिया जाना है।
-----------------
इन बिंदुओं पर किया काम
स्मार्ट सिटी का इंफ्रास्ट्रक्चर- जिसमें टेक्नालॉजी के जरिए कैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सुविधाजनक बनाना, ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित करना और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ाना।
विज्ञापन
वाटर रिसोर्स- स्मार्ट सिटी में टेक्नालॉजी के जरिए पानी की व्यवस्था कैसे बेहतर करना और पानी के संसाधनों को बढ़ाना।
टेक्निकल प्रोजेक्ट- लगातार बढ़ते इलेक्ट्रानिक्स कचरे की समस्या से निजात दिलाना।
बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर- टेक्नालॉजी का प्रयोग कर शहर के गरीब लोगों को सस्ते, टिकाऊ और आकर्षक भवन कैसे उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
-----------------
- मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में हमारे छात्रों का चयन टाप इलेवन में हुआ है। आईआईटी बांबे की ओर से जारी टाप इलेवन की सूची में उत्तराखंड से एकमात्र टीएचडीसी आईएचईटी नई टिहरी ही शामिल है। फाइनल की तिथि अभी निर्धारित नहीं है।
- प्रफुल रंजन, डिपार्टमेंट हेड टीएचडीसी आईएचईटी नई टिहरी
---------------