{"_id":"13-69434","slug":"Pauri-69434-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर में यूआर पद पर नहीं होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर में यूआर पद पर नहीं होगी वोटिंग
Pauri
Updated Sun, 08 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बिड़ला परिसर में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद के पांचों प्रत्याशियों के नामांकन रद कर दिए गए हैं। इस पद पर कई दिन से जारी उठापटक भी खत्म हो गई। केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद पहला मौका है जब छात्र महासंघ में बिड़ला परिसर का प्रतिनिधित्व नहीं होगा।
दो बार छात्र महासंघ अध्यक्ष देने वाले बिड़ला परिसर में इस बार यूआर पद के लिए कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत सभी पांच प्रत्याशियों के नामांकन चुनाव समिति ने रद कर दिए हैं। दो प्रत्याशियों नरेंद्र सिंधवाल व ताजबर सिंह के नामांकन को लेकर बिड़ला परिसर में दो दिन तक हाई वोल्टेज ड्रामा भी चला था। इन दोनों के नामांकन बुधवार को रद कर दिए गए थे।
चुनाव कमेटी ने आपत्तियों के बाद शनिवार को अन्य तीन प्रत्याशी दीपक उनियाल, दर्शन दानू व संगीता बडोनी के भी नामांकन रद कर दिए। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो एसएस देव ने बताया कि प्रत्याशियों के नामांकन लिंगदोह की सिफारिशों के तहत किए गए है। प्रो देव ने बताया कि दर्शन दानू के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा लंबित है। दीपक उनियाल का नामांकन प्रवेश संबंधी नियमों का उल्लंघन और संगीता बडोनी का क्लास गैदरिंग की शिकायत पर रद किया गया है।