फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   वोटर आई कार्ड तो बने दुरुस्त

वोटर आई कार्ड तो बने दुरुस्त

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Pauri
Pauri Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। आज मतदाता दिवस है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर वोटरों के दिमाग में तमाम सारे सवाल हैं। सुझाव हैं। चुनाव प्रक्रिया में और सुधार चाहते हैं, मगर इन सुधारों के क्रम में सबसे पहले पायदान पर ही तमाम गड़बड़ियां ध्यान आकृष्ट करती है। वोटर आई कार्ड में इतनी ज्यादा गड़बड़ियां मिल रही हैं, कि वोटर चाहता है, कि सबसे पहले सुधार की शुरुआत यहीं से हो। कोटद्वार क्षेत्र के कई वोटरों ने इस मौके पर अपने वोटर कार्ड सामने लाकर उनमें गड़बड़ी की ओर ध्यान दिलाया।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बनाए गए मतदाता पहचान पत्रों में किसी में नाम, लिंग, उम्र तो किसी में पते ही गलत छाप दिए गए। इस कारण मतदाता वोटर आईडी का कहीं प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। ग्राम पदमपुर निवासी दिनेश सुंडली का मतदाता पहचान पत्र 2013 का है, लेकिन उसमें उनका लिंग गलत अंकित किया गया, पुरुष की जगह महिला छाप दिया गया। वहीं जौनपुर निवासी अतीक अहमद का नाम अलीक अहमद लिखा गया और लिंग पुरुष की जगह महिला लिखा गया। एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने कहा कि अगर किसी मतदाता के पहचान पत्र में कोई कमी है तो उसे ठीक कराया जाएगा। इसके लिए मतदाता को संबंधित मतदान केंद्र अथवा तहसील में जानकारी देनी होगी। फार्म भर कर उसको ठीक कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed