फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ज्योति और गणेश ने जीती 1500 मीटर की दौड़

ज्योति और गणेश ने जीती 1500 मीटर की दौड़

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के उपलक्ष्य में जीआईएंडटीआई मैदान में एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। मंगलवार को प्रतियोगिताओं का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी ने किया। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। पहले दिन दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिताएं र्हुइं।
विज्ञापन

नगर पालिका की पहल पर आयोजित सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में जीजीआईसी श्रीनगर की ज्योति गैरोला प्रथम, उमावि श्रीकोट की नुजहत उस्मान द्वितीय एवं जीजीआईसी की रीना तृतीय रही जबकि बालक वर्ग में राइंका स्वीत के गणेश बंब, सेंट थेरेसॉस कावेंट स्कूल के शैलेश भट्ट द्वितीय और रेनबो पब्लिक स्कूल के रवि नेगी तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में सेंट थेरेसॉस कान्वेंट स्कूल की मनीषा लिंगवाल, चिल्ड्रन एकेडमी की सोनी और जीजीआईसी की शबाना क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। इसी प्रतियोगिता में बालक वर्ग से जीआईसी श्रीनगर के पंकज बंगवाल प्रथम, विद्या मंदिर श्रीकोट के कृष्णानंद बहुगुणा द्वितीय और कान्वेंट के संदीप भट़्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व सभासद प्रदीप मल्ल, खेल प्रभारी राकेश सेमवाल, निर्णायक कृपाल सिंह पटवाल, महेंद्र सिंह पुंडीर, जयकृत भंडारी, ललित मोहन बिष्ट, सोनिका पुरी, कमली बिष्ट नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed