फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सीनियर वर्ग की रस्साकस्सी प्रतियोगिता में ब्लू हाउस विजेता

सीनियर वर्ग की रस्साकस्सी प्रतियोगिता में ब्लू हाउस विजेता

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। कंडोलिया मैदान में चल रहे श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के क्रीड़ा समारोह में रस्साकस्सी में ब्लू हाउस विजेता रहा। ।
विज्ञापन

कंडोलिया में आयोजित क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन सीनियर बालक और बालिका वर्ग की रस्साकस्सी प्रतियोगिता में ब्लू हाउस विजेता और ग्रीन हाउस उप विजेता रहा। जूनियर बालिका वर्ग में रेड हाउस विजेता और ब्लू हाउस उप विजेता रहा। बालक वर्ग में यलो हाउस विजेता और ग्रीन हाउस उप विजेता रहा।

सीनियर बालक वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में विवेक प्रथम, आशीष द्वितीय और अरुण तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम, प्रीति द्वितीय और दीक्षा तृतीय रही। जूनियर वर्ग बालक वर्ग में सोनू बिष्ट पहले, अखिल दूसरे और शिवम तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आयशा प्रथम, मेघा द्वितीय और कंचन तृतीय रहीं। बालक सीनियर वर्ग की 800 मीटर की दौड़ में गौरव पहले, नीरज दूसरे और अरविंद तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम, प्रीति द्वितीय और दीक्षा तृतीय रहे। सीनियर वर्ग की लंबी कूद में टिकेंद्र प्रथम, हिमांशू द्वितीय, पीयूष तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंजलि प्रथम, रेशमा द्वितीय और अमृता तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में सिद्धार्थ पहले, शिवम दूसरे और अखिल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कंचन प्रथम, निकिता द्वितीय, मीनाक्षी तृतीय रही। निर्णायक मनमोहन भारद्वाज, पृथु भंडारी, शिरीष सक्सेना, पंकज धस्माना, कमल बिष्ट, आभा बहुगुणा, सुलोचना बिष्ट, ऋतु भंडारी, सीमा पंवार, और सुमित्रा रावत थे। प्रधानाचार्य एमपी बहुगुणा ने समारोह के सफल आयोजन पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed