फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   एक और चोरी, कसबे में दहशत

एक और चोरी, कसबे में दहशत

Mon, 10 Sep 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Mon, 10 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सतपुली। लगातार हो रही चोरी ने यहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे़ कर दिए हैं। रविवार को एक घर में जेवर और नगदी चोरी होने का मामला सामने आया। इस मामले में राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सतपुली-बांघाट मार्ग पर बालम सिंह के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने चोरी कर दी। बालम सिंह बीएसएफ में कार्यरत हैं। घर पर उनकी पत्नी रहती है। बाजार में चोरी की घटना की चरचा होने पर उन्होंने अपने घर जाकर सामान बक्से की चेकिंग की। बक्से में उनकी 19 ग्राम की सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल और 25 सौ रुपए नगद गायब मिले। इस मामले में हो हल्ला होने पर आस-पास के लोग भी वहां आ गए। इस संबध में महिला की ओर से राजस्व पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला दोपहर को घास व लकड़ी लेने के लिए पास के जंगलों में चली जाती है। इसका फायदा उठाकर चोरों ने आराम से बक्से का ताला खोलकर सामान उड़ा लिया और फिर ताला लगा दिया। सामान कब गायब हुआ, इसके बारे में महिला को भी कुछ पता नहीं है। यह मामला अब प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर सतपुली में 12 दिनों के अंदर चोरी का यह तीसरा मामला है। पहला 27 अगस्त और दूसरा चार सितंबर को सामने आया था। लगातार चोरी की घटनाओं को देखते हुए लोगों में अंदर आक्रोश है। वहीं लोग दहशत में भी हैं। कब किसके घर पर चोरी हो जाए, पता नहीं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है, लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेई गए कोटद्वार, तो हो गई चोरी
कोटद्वार/कालागढ़। अज्ञात चोरों ने कालागढ़ की सिंचाई विभाग की कालोनी में एक अवर अभियंता के निवास में घुसकर चोरी कर ली। उनके निवास पर लगे पंखे गायब हैं। अवर अभियंता कोटद्वार किसी काम से गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि चोरी हुए सामान का पूरा ब्योरा नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार, अवर अभियंता कोटद्वार हैं। उन्हाेंने वापस आने पर ही पूरी जानकारी देने को कहा है। उनके आवास में लगे पंखे गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed