Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ट्रॉली की नहीं हुई व्यवस्था

ट्रॉली की नहीं हुई व्यवस्था

Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
Pauri
Pauri Updated Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। अलकनंदा नदी में झील बनने और धारी पुल टूट जाने के कारण अलग-थलग पड़े धारी गांव के ग्रामीण की आवाजाही के लिए प्रशासन और जीवीके अभी तक ट्रॉली की व्यवस्था भी नहीं कर सके हैं। ग्रामीणों के सामने आवाजाही की समस्या बनी हुई है। वहीं झील में पानी बढ़ने के कारण दो दिनों से किश्ती से भी आवाजाही ठप है, जिसके चलते स्कूली बच्चों सहित नौकरी-पेशा वाले लोगों को भारी दिक्कतों से होकर गुजरना पड़ रहा है। शासन और कंपनी की बेरुखी के चलते धारी गांव के ग्रामीण कलियासौड़, श्रीनगर और श्रीकोट में अस्थायी ठिकाना ढूंढने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

तीन सप्ताह से धारी गांव के ग्रामीणों का नेशनल हाईवे से संपर्क कटा हुआ है। ग्रामीणों को पैदल दूरी नापकर किसी तरह महरगांव और गंडासू से होते हुए जरूरी कामों के लिए कलियासौड़, श्रीकोट और श्रीनगर आना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एसडीएम कीर्तिनगर की ओर से पांच-छह दिन पूर्व एक सप्ताह के अंदर ट्रॉली की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक यहां ट्रॉली लगाए जाने के नाम पर केवल तार ही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


गंभीर नहीं है प्रशासन
शासन-प्रशासन ग्रामीणों की समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। अपने बच्चों को डुंगरीपंथ, श्रीनगर और श्रीकोट स्थित स्कूलों में भेजने के लिए लोग अस्थायी ठिकाना ढूंढ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उपेक्षा ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। - सतीश जोशी, सचिव, जय धारी मां पुनर्वास संयुक्त संघर्ष समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रॉली लगाने को पहुंचाया सामान
धारी गांव के ग्रामीणों की आवाजाही सुचारु करने के लिए ट्रॉली लगाने को सामान पहुंच गया है। बांध निर्माणदाई कंपनी के माध्यम से जल्द ही ट्रॉली लगाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - रजा अब्बास, एसडीएम श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed