{"_id":"66e9be430b5dc75914083dd7","slug":"85-students-took-admission-in-college-ufrainkhal-pauri-news-c-5-1-gkp1010-503921-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: महाविद्यालय उफरैंखाल में 85 छात्रों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: महाविद्यालय उफरैंखाल में 85 छात्रों ने लिया प्रवेश
विज्ञापन
थलीसैंण। राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल में 85 छात्रों ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश ले लिया है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. सतीश चंद्र जोशी ने प्रवेश समिति के संयोजक को समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत छात्रों की काउंसलिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं।
राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 सितंबर थी। पंजीकृत छात्र-छात्राएं शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ 19 सितंबर तक फीस जमा कर सकते हैं। प्रवेश समिति संयोजक संजीव कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में 85 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। अंतिम तिथि तक नए पंजीकरण करने वाले छात्रों के प्रवेश को लेकर प्रवेश समिति दस्तावेजों की जांच सहित अन्य गतिविधियां सहजता से संचालित कर रही है। कहा, महाविद्यालय में कुल छात्र संख्या 270 हो गई है।