{"_id":"5a5f81d24f1c1ba3268b4e3e","slug":"81516208594-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी महिला संगठन ने की तालेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी महिला संगठन ने की तालेबंदी
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। प्रांतीय रक्षक दल की महिला पीआरडी ने बुधवार को जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी शुरू कर दी है। चेतावनी दी कि जब तक उन्हें ड्यूटी नहीं मिलती, तब तक वे तालाबंदी जारी रखेंगी।
महिला पीआरडी संगठन ने बुधवार को युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में ताले जड़ दिए। उनकी तालाबंदी से प्रदेश स्तर पर होने वाले खेेलों की तैयारियां पर असर पड़ रहा है। विभाग इन दिनों प्रदेश स्तरीय खेलों के लिए रवाना होने वाले अंडर-19 बालक वर्ग की पत्रावलियां तैयार कर रहा है, लेकिन तालाबंदी से यह कार्य पूरे तौर पर प्रभावित हुआ। पीआरडी महिला संगठन ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया। मांग की कि नियमित रोजगार दिया जाए, प्रशिक्षित पीआरडी को ही सेवा का मौका दिया जाए और विभिन्न विभागों में उन्हें आउटसोर्सिंग से नियुक्तियां दी जाएं। तालाबंदी में संगठन की अध्यक्ष मायादेवी, परमेश्वरी भंडारी, शकुंतला, गीतांजलि, पुष्पा, ममता, विंदेश्वरी, मंजू नेगी, रेखा, मीना, सरिता चमोली, आनंदी, संतोषी देवी, दुर्गा देवी, सीमा राव, अनीता देवी व रामेश्वरी देवी आदि शामिल रहीं।