फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए बाइक बस के नीचे घुसी

गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए बाइक बस के नीचे घुसी

Thu, 16 May 2019 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए बाइक बस के नीचे घुसी
श्रीनगर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घसिया महादेव-चौरास मोटर पुल के समीप गलत दिशा से ओवरटेक कर रही एक बाइक अनियंत्रित होकर बस के नीचे घुस गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक बाल-बाल बचे। दोनों ने हेलमेट पहने हुए थे, जिससे दोनों सुरक्षित है। हालांकि पीछे बैठे युवक की टांग मेें चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर देहरादून से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही बाइक चौरास मोटर पुल के समीप अचानक बस (बस भी रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी) के नीचे आ गई। बाइक चला रहा युवक रमन चमोली तो छिटक गया, लेकिन पीछे बैठा युवक अंकुश सकलानी का पांव बाइक और टायर के बीच फंस गया। बस ड्राइवर ने कुछ टकराने की आवाज सुनते ही बस रोक दी। चौकी प्रभारी श्रीकोट महेश रावत ने बताया कि बाइक चालक ने गलत दिशा से मोड़ में ओवर टेक करने की कोशिश की, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गयी। घायल युवक की हालात सामान्य है। उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed