फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   बागवान सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त होंने से ग्रामीण परेशान

बागवान सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त होंने से ग्रामीण परेशान

Sat, 12 Jan 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
बागवान सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त होंने से ग्रामीण परेशान
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के बागवान में ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई गूल से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। जिससे तीन गांवों के 200 परिवारों की करीब 400 हेक्टेयर भूमि बंजर होने के कगार पर है।
विज्ञापन

विगत चार माह पूर्व बागवान गांव के पास ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसी दौरान एनएच निर्माण खंड श्रीनगर की ओर से मार्ग पर कलवट का निर्माण कार्य करवाया गया। जिससे गूल पर पानी की निकासी बंद हो गई। ग्रामीण मनीष भट्ट ने बताया कि अधिकतर ग्रामीण खेती पर निर्भर है। धान की कटाई के बाद ग्रामीणों ने खेतों में गेहूं, मटर व सरसों आदि की फसल बोई थी। किंतु तीन माह से सिंचाई के लिए पानी न मिलने पर फसल सूखने की कगार पर है। समस्या को लेकर कई बार एनएच निर्माण खंड के अधिकारियों व सिंचाई विभाग से भी गुहार लगाई गई। किंतु कोई भी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। वहीं एनएच निर्माण खंड श्रीनगर के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि उक्त स्थान पर कुछ काम किया गया है। बाकी गूल का निर्माण संबंधित विभाग का है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता वीरपाल भट्ट ने कहा कि खेतों की सिंचाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed