{"_id":"5b48decc4f1c1b47748b4647","slug":"71531502284-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित राज बने पौड़ी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित राज बने पौड़ी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। यूथ कांग्रेस के चुनाव में पौड़ी जिला अध्यक्ष पद पर अमित राज सर्वाधिक 432 मतों के साथ विजयी रहे। आशीष नेगी और विजय रावल को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं आकाश रावल पौड़ी विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुए हैं।
जिले में यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान के बाद शुक्रवार सुबह दस बजे से मतगणना हुई और आधे घंटे बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव में पौड़ी जिला अध्यक्ष पद के लिए अमित राज को सर्वाधिक 432 और आशीष नेगी को 335 मत मिले। पौड़ी विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार आकाश रावल, राजेश भंडारी और शिवम नौटियाल मैदान में थे। इसमें आकाश रावल सर्वाधिक 208 मत लेकर विजयी रहे। राजेश भंडारी को 162 और शिवम नौटियाल को 15 मत मिले। चुनाव पर्यवेक्षक आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि जिला उपाध्यक्ष पद पर आशीष नेगी और विजय रावल विजयी रहे।
फोटो
मैं पूर्व में एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष रहा हूं। युवाओं ने मुझ पर विश्वास जताया है। यूथ को संगठन से जोड़कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। जन समस्याओं को लेकर भी हम समय-समय पर सड़कों पर उतरेंगे।-अमित राज, नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष