फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   62 thousand rupees were blown from two accounts of the employee

कर्मचारी के दो खातों से 62 हजार रुपये उड़ाए

Fri, 01 Oct 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
62 thousand rupees were blown from two accounts of the employee
शातिर ठग ने एक कर्मचारी झांसा देकर उसके दो बैंक खातों से करीब 62 हजार रुपये साफ कर दिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी में सेवारत जनपद चमोली निवासी लक्ष्मण सिंह के मोबाइल नंबर पर 20 सितंबर को किसी ने फोन किया। उसने बताया कि लक्ष्मण के मोबाइल नंबर की केवाईसी (नो योर कस्टमर) नहीं हुई है। ऐसे में नंबर बंद कर दिया जाएगा। केवाईसी के लिए उसने 10 रुपये का रिचार्ज कराने के लिए कहा। इसके बाद एक एप डाउनलोड कराया। लक्ष्मण ने जैसे ही एप डाउनलोड किया, उनके दो अलग-अलग खातों से 61 हजार 95 रुपये निकाल लिए गए। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं पाबौ बाजार में चोरों ने दो दुकानों के ताला तोड़कर एक दुकान से नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जबकि पाबौ में ही दो अन्य दुकानों का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार सब्जी की दुकान से 1800 रुपये की नगदी चोरी हुई है। पाबौ चौकी प्रभारी सूरत शर्मा ने बताया कि चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed