फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   मिडसमर नाइट्स ड्रीम्स में बच्चों ने दिखाये रंगीन सपने

मिडसमर नाइट्स ड्रीम्स में बच्चों ने दिखाये रंगीन सपने

Mon, 22 Apr 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
मिडसमर नाइट्स ड्रीम्स में बच्चों ने दिखाये रंगीन सपने
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र में आयोजित जश्न-ए-बचपन नाट्य महोत्सव में ‘मिडसमर नाइट्स ड्रीम्स’ नाटक का मंचन किया गया। मशहूर नाटककार विलियम्स शेक्सपीयर द्वारा लिखित इस नाटक में बाल कलाकारों ने हंसते-गुनगुनाते दोस्ती की गाथा लिखी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र में चल रहे पांच दिवसीय नाट्य महोत्सव का रविवार देर शाम समापन हो गया। यह महोत्सव एमए थियेटर के छात्र-छात्राओं के प्रयोगात्मक अध्ययन के लिए कार्यशाला के रुप में कराया जाता है, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों को प्रशिक्षण देकर नाटक का मंचन किया जाता है। रविवार को महोत्सव के आखिरी दिन शेक्सपियर के नाटक मिडसमर नाइट्स ड्रीम्स का मंचन किया गया, जिसे मार्शल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तीन भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी व गढ़वाली) में प्रस्तुत किया। नाटक में बाल कलाकारों ने हास्य प्रस्तुति से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। नाटक की कहानी परियों, राजा-रानी और अनपढ़ गांववालों के बीच घूमती है। कहानी की शुरुआत राजा के बेटे और ब्राह्मण के बेटे के बीच विवाद से होती है। राजा का बेटा ब्राह्मण के बेटे पर मारने का झूठा आरोप लगाता है, लेकिन राजा की बेटी ब्राह्मण के बेटे को अच्छा मानती है। उसे राजा के कोप से बचाने के लिए वह ब्राह्मण के बेटे को जंगल पारकर उसके चाचा के यहां ले जाती है। वह यह सोचती है कि यदि वह कुछ दिन यहां रहेगा, तो सब ठीक हो जाएगा। संयोगवश इसी जंगल में गांव के लोग भी राजा के सालगिरह के लिए नाटक तैयार कर रहे होते हैं। इसी दौरान जंगल में परियां आसमान से उतर आती हैं। यहीं सब आपस में मिलते हैं। सभी अपनी-अपनी गलती मानकर मिलजुल कर रहने लगते हैं। इसके बाद गांववाले राजा की सालगिरह पर नाटक का मंचन करते हैं और सभी हंसी-खुशी अपने घर चले जाते हैं। नाटक में आयुष नेगी, सचिन, महक, फातिमा, संस्कार व आर्यन आदि ने अभिनय किया। इस अवसर पर डा. संजय पांडेय, डा. अजीत पंवार, डा. कुलीन जोशी, महेश गिरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed