फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पंचलाइट जलाकर जीता गोधन ने जीता गांववालों और मुनरी का दिल

पंचलाइट जलाकर जीता गोधन ने जीता गांववालों और मुनरी का दिल

Sun, 21 Apr 2019 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
पंचलाइट जलाकर जीता गोधन ने जीता गांववालों और मुनरी का दिल
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र में चल रहे जश्न-ए-बचपन नाट्य महोत्सव में फणीश्वर नाथ रेणु द्वारा रचित ‘पंचलाइट’ का मंचन किया गया। नाटक में प्रेमी जोड़ों का प्यार और ‘पंचलाइट’का उनके मिलन में मददगार बनना दर्शाया गया। एमए थियेटर के छात्र निशांत ठाकुर के निर्देशन में मंचित नाटक में बाल कलाकारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र चौरास के प्रेक्षागृह में चल रहे नाट्य महोत्सव की चौथी संध्या में ‘पंचलाइट’ का मंचन किया गया। नाटक की कहानी बिहार के ग्रामीण परिवेश के इर्द-गिर्द घूमती है। इस गांव के एक युवक गोधन का मुनरी नामक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इससे नाराज पंचायत गोधन का हुक्का-पानी बंद कर देती है। जिसके चलते गोधन गांव से बाहर रहता है।
विज्ञापन

एक दिन मेले से गांववाले सार्वजनिक उपयोग के लिये पेट्रोमैक्स (स्थानीय भाषा में पंचलाइट या पंचलैट कहते हैं) खरीद कर लाते हैं। सभी उत्साह से गांव में पंचलाइट लाते हैं। जब उसे जलाने की बारी आती है, तो पता चलता है कि किसी को भी जलाना नहीं आता। पेट्रोमैक्स जलाने के लिए भोलेभाले ग्रामीण कई तरह की जुगत भिड़ाते हैं। इससे बड़ी हास्यापद स्थिति उत्पन्न हो जाती है। दूसरे गांवों को जब इसकी जानकारी मिलती है, तो वह उनका मजाक उड़ाते हैं। मुनरी जानती है कि गोधन को पंचलाइट जलानी आती है, लेकिन इस बात को गांववालों को कैसे बताया जाए। तब वह अपनी सहेली के माध्यम से पंचों से कहलवाती है कि गोधन को आता है पंचलाइट जलाना। पंच लोग दूसरे गांव से पंचलाइट जलाने से बढ़िया बहिष्कृत गोधन से जलाने का फैसला लेते हैं। गोधन आकर पंचलाइट जला देता है। पंचायत गोधन को माफ करते हुए उसका हुक्का-पानी बहाल कर देते हैं। साथ ही उसे सनीमा (फिल्मी) का गाना गाने की भी छूट मिल जाती है। इस तरह पंचलाइट की रोशनी में गोधन और मुनरी का प्यार फिर रोशन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका जूहा के बच्चों ने किया अभिनय
श्रीनगर। इस नाटक में राजकीय नगर पालिका जूनियर हाई स्कूल श्रीनगर के विद्यार्थियो ने अभिनय किया। नाटक में प्रशांत, मुबिन, दिनेश, आयशा, दिनेश, उमेश, रोहित व आफरीन आदि ने अभिनय किया। इस अवसर पर डा. संजय पांडेय, इंद्रेश मैखुरी, प्रधानाध्यापिका किरन नैथानी,पदमेंद्र लिंगवाल, इंद्रमोहन नैथानी, ममता भंडारी, मुकेश काला, प्राची नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed