फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की हो रही है तैयारी: तीरथ

सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की हो रही है तैयारी: तीरथ

Mon, 18 Feb 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की हो रही है तैयारी: तीरथ

विज्ञापन
पौड़ी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आतंकवाद को नेस्तानाबूत करने के लिए सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी हो रही है। प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट प्रदान की है। हमारे जाबांज अब पाकिस्तान को जल्द ही पुलवामा की कायरता का करारा जवाब देंगे।

सोमवार को विधायक कार्यालय पौड़ी में पत्रकारों से वार्ता में तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सहित देश के 14 राज्यों के 40 से अधिक जवानों की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है, जब देश के हर नागरिक के साथ हर राजनीतिक दल सरकार के साथ खड़ा है। तीरथ ने कहा कि भाजपा आगामी लोक सभा चुनाव-2019 को लेकर पूरी तरह तैयार है। चुनाव तैयारी के तहत मंगलवार को गढ़वाल लोक सभा का त्रिशक्ति सम्मेलन श्रीनगर में आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के सामाजिक व आर्थिक विकास में सबका साथ-सबका विकास नारे को सार्थक बनाया है। इस दौरान दो मिनट का मौन रख शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजेंद्र अणथ्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, जिला महामंत्री नीरज पांथरी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मधु खुगशाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमनलता ध्यानी, राजकुमार पोरी, शशि रतूड़ी, हेमलता भट्ट, संगीता डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed