फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सड़क नहीं बनने से संदिणियां गांव के लोग परेशान

सड़क नहीं बनने से संदिणियां गांव के लोग परेशान

Fri, 08 Feb 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
सड़क नहीं बनने से संदिणियां गांव के लोग परेशान
पौड़ी। विकास खंड द्वारीखाल के संदणियां गांव के लोगों ने 30 वर्ष से सड़क का निर्माण नहीं होने पर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विकास खंड द्वारीखाल मुख्यालय से महज पांच किमी की दूरी पर स्थित संदणियां गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है। संदणियां क्षेत्र का सबसे बड़ा राजस्व ग्राम है। गांव के त्रिलोक सिंह (90) का कहना है कि सड़क नहीं बनने से उन्हें पांच किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सड़क की मांग के लिए विकास खंड, जिला, मंडल के अधिकारियों, विधायक, मंत्री व मुख्यमंत्री तक के चक्कर लगाए, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। ग्रामीण व राज्य आंदोलनकारी विक्रम सिंह रावत ने बताया कि गांव में पहले 60 परिवार रहते थे, लेकिन सड़क नहीं बनने से अब गांव में 40 परिवार ही रह गए हैं। मेहरबान सिंह, दीपक सिंह, महेश्वरी देवी आदि ने शीघ्र समस्या का निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed