फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   समाज, सरोकार व विज्ञान के समन्वय से बढ रहा है नवाचार: बिष्ट

समाज, सरोकार व विज्ञान के समन्वय से बढ रहा है नवाचार: बिष्ट

Mon, 04 Feb 2019 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
समाज, सरोकार व विज्ञान के समन्वय से बढ रहा है नवाचार: बिष्ट
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में दो दिवसीय जनपदीय इनोवेशन इंस्पायर अवार्ड प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। इसमें छात्र-छात्राओं ने नवाचार के अपने-अपने प्रोजेक्टों को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्रा को पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जीआईसी पौड़ी सभागार में मुख्य अतिथि अपर निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट ने इनोवेशन इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विज्ञान रहस्य, रोमांच व नवाचार का विषय है। छात्र-छात्राओं में विज्ञान की शिक्षा के प्रति जिज्ञासा भरना शिक्षकों व अभिभावकों का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज, सरोकार व विज्ञान के समन्वय से नई पीढ़ी खूब नवाचार कर रही है, जिसे और विस्तार दिए जाने की आवश्यकता है। विशिष्ठ अतिथि एडी बेसिक एसपी खाली ने कहा कि हर छात्र में एक वैज्ञानिक छिपा होता है। हमें बस अपने छात्रों के भीतर छिपे वैज्ञानिक को सामने लाना होगा। जिला समन्वयक देवेंद्र रावत ने बताया कि जनपद के अन्य सात जनपदों के प्रतिभागी मंगलवार को अपने प्रोजेक्ट की प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता में एनआईएफ देहरादून की कविता नेगी, डायट चड़ीगांव के डा. एनपी उनियाल व डा. जगमोहन निर्णायक रहे। इस अवसर पर प्रभारी सीईओ हरेराम यादव, डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत, बीईओ जेपी काला, प्रधानाचार्य जीआईसी पौड़ी विमल चंद्र बहुगुणा, प्रधानाचार्य मोंदणी राजेंद्र सिंह भंडारी, डा. योगेंद्र सिंह, महेंद्र रौथाण, जयदीप रावत, योगंबर सिंह नेगी, संग्राम सिंह व वेद प्रकाश डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed