{"_id":"5b50c6e54f1c1b3d748b5e9e","slug":"61532020453-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुमाकोट बस हादसे के बाद बनाया कच्चा पेच-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुमाकोट बस हादसे के बाद बनाया कच्चा पेच-compat
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। धुमाकोट बस हादसे के बाद धुमाकोट-भौन पीपली मोटर मार्ग में कच्चा पैच बना दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने कहा कि बरसात के बाद सितंबर में 13 किलोमीटर मार्ग में पक्का पैच बनाने के साथ ही अन्य काम शुरू किए जाएंगे। तेज मोड़ों पर सुरक्षा के लिए क्रश बैरियर और पुश्ते बनाए जाएंगे।
पौड़ी में एक जुलाई को धुमाकोट-भौन पीपली मोटर मार्ग में सवारियों से खचाखच भरी बस गहरी खाई में जा गिरी थी। इससे बस में सवार 48 लोगों की मौत हो गई थी और 13 लोग घायल हो गए थे। बस हादसे की वजह ओवरलोडिंग के साथ ही सड़क में बना गड्ढ़ा बताया गया था। बताया गया था कि इस गड्ढ़े में पानी भरा था। इससे बचने के लिए चालक ने बस को किनारे की ओर मोड़ा तो वहां बारिश से कमजोर पड़ा पुश्ता ढह गया और बस गहरी खाई में जा गिरी। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने कहा कि घटनास्थल पर कच्चा पैच बना दिया गया है। बरसात खत्म होते ही सितंबर में पक्का पैच बनाने के साथ ही क्रश बैरियर व पुश्ते आदि का काम किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा जा चुका है।