{"_id":"5a8b07e34f1c1b641f8b6925","slug":"61519060963-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक सेवकों ने काली पट्टी बांधकर किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक सेवकों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी/कोटद्वार। अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। चरणबद्ध आंदोलन के तहत पहले दिन काली पट्टी बांध कर रोष जताया गया।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर जिले के डाक सेवकों ने सोमवार को काली पट्टी बांध कर अपने कार्य स्थलों में काम किया। मंडलीय सचिव विजय सिंह राणा और अध्यक्ष रघुनंदन गोदियाल ने बताया कि विभाग लगातार कर्मचारियों की मांग को नजरअंदाज कर रहा है। कर्मचारियों ने अब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू किया है। इसके तहत 19 से 24 फरवरी तक सभी कर्मचारी अपने कार्य स्थलों पर काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। उधर, कोटद्वार उपखंड के ग्रामीण डाक सेवक संघ ने केंद्र सरकार की कमलेश चंद्र कमेटी की रिपोर्ट को लागू नहीं करने पर बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने सरकार से जल्द ही रिपोर्ट को लागू करने की मांग की है।
सोमवार को ग्रामीण डाक सेवक संघ के सचिव बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि सरकार ग्रामीण डाक कर्मचारियों के लिए गठित कमलेश चंद्र कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं कर रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इस अवसर केशव दत्त पाठक, राम सिंह रावत, उपेंद्र बल्लभ ध्यानी, सुनील, गणेश भारद्वाज, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।