{"_id":"692992796df092102d066350","slug":"55-patients-reached-opd-of-neuro-surgery-department-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-118562-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: न्यूरो सर्जरी विभाग की ओपीडी में पहुंचे 55 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: न्यूरो सर्जरी विभाग की ओपीडी में पहुंचे 55 मरीज
Fri, 28 Nov 2025 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 28 Nov 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूरो सर्जरी विभाग की ओपीडी में पहुंचे 55 मरीज
श्रीनगर। बेस अस्पताल में शुक्रवार को न्यूरो सर्जरी विभाग की ओपीडी में 55 मरीज पहुंचे। जिसमें न्यूरो सर्जन प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र कुमार ने मरीजों का परीक्षण किया। ओपीडी में रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली, चमोली, टिहरी सहित पौड़ी जिले से मरीज पहुंचे।
लोगों ने ओपीडी शुरू करने और डाक्टर की तैनाती किए जाने पर खुशी जताई। अस्पताल में पहुंची शिवदेई राणा ने कहा कि पहले ऋषिकेश और देहरादून के अस्पतालों में लंबी लाइन में इंतजार के बाद डाॅक्टर को दिखाना पड़ता था। बेस अस्पताल में न्यूरो सर्जन तैनात किए जाने के बाद मरीजों को देहरादून या अन्य जगह नहीं जाना पड़ रहा है। कहा कि बेस अस्पताल में ही एमआरआई की सुविधा भी मिल रही है। जिससे मरीजों को लाभ मिल रहा है। न्यूरो सर्जन प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरे दिन की ओपीडी में 55 मरीज पहुंचे। जिनको दवा के साथ जरूरी परामर्श दिया गया। कहा, हर सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को नियमित ओपीडी लगेगी।