फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   55.56 percent polling in Srinagar municipality

-श्रीनगर नगर पालिका में हुआ 55 प्रतिशत मतदान

Mon, 08 Jul 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
55.56 percent polling in Srinagar municipality
श्रीनगर। नगर पालिका परिषद के लिए हुए चुनाव में लगभग 55.56 प्रतिशत मतदान हुआ। 25 हजार 126 मतदाताओं में से 13 हजार 962 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार मतदान प्रतिशत पिछले चुनावों की तुलना में 6.44 प्रतिशत कम रहा। वर्ष 2013 में 62 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। यहां अध्यक्ष पद के लिए छह और सभासद के 12 पदों के लिए 44 प्रत्याशी मैदान में हैं। सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना 10 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

नगर के 13 वार्डों के 28 मतदेय स्थलों में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती चरणों में मतदान प्रतिशत धीमा रहा। उम्मीद की जा रही थी कि धीरे-धीरे मतदाता बूथ पर आएंगे, लेकिन मतदाताओं ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। मतदान खत्म होने तक 55 प्रतिशत मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत एक नजर में
समय प्रतिशत
8-10 12
10-12 26
12-02 38
02-04 52
04 से अंत तक 55
श्रीकोट तल्ला में देर तक मतदान
श्रीनगर। शाम साढ़े सात बजे से पहली मतपेटी बूथ नंबर 15 की आई। रात तक मतपेटियों का आना जारी था। वार्ड नंबर एक श्रीकोट तल्ला में सबसे देर तक मतदान हुआ।
वार्ड 5 से निर्विरोध सभासद चुने गए हैं विनीत पोस्ती
श्रीनगर। वार्ड 5 में सभासद पद के लिए मतदान नहीं हुआ। यहां भाजपा प्रत्याशी विनीत पोस्ती पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी गणपति भट्ट ने नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed