फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   शाररिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी

शाररिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी

Sun, 19 May 2019 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
शाररिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के योग विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मेडिकल साइंस जिन बीमारियों का उपचार नहीं दृढ़ पाया है योग से ही उनका उपचार संभव है।
विज्ञापन

रविवार को गढ़वाल विवि के योग विभाग की ओर से आयोजित समसामायिक काल में योग चिकित्सा की प्रासंगिकता विषय पर आधारित कार्यशाला का समापन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा व विशिष्ट अतिथि प्रो. पीके जोशी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि प्राचीन काल में आयुर्वेद व योग का बड़ा महत्व था। गंभीर बीमारियों का उपचार भी इन दो माध्यमों से किया जाता था। इस मौके पर मौजूद संकायध्यक्ष प्रो. जेके गोदियाल, विभागाध्यक्ष चिंताहरण बेताल, डा. मंजू पांडे, डा. हीरालाल यादव व डा. विसोई ने भी योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि स्वस्थ व निरोग शरीर और मस्तिष्क के लिए नियमित योग जरूरी है। आज के तनाव ग्रस्त समय में मन की शांति व उसको तनाव मुक्त रखने में नियमित योग का बड़ा महत्व है। मानसिक रोगियों के लिए भी दवा की अपेक्षा नियमित योग फायदे मंद है। कार्यशाला में डा. घनश्याम ठाकुर, डा. विनोद नौटियाल, डा. रजनी नौटियाल, दिलीप, गरिमा जयसवाल व विनीत पोस्ती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed