फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सामूहिक नृत्य में काजल व शोभा की जोड़ी का पहला स्थान

सामूहिक नृत्य में काजल व शोभा की जोड़ी का पहला स्थान

Sat, 02 Mar 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक नृत्य में काजल व शोभा की जोड़ी का पहला स्थान
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर नृत्य, समूह गान, मेहंदी, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एकल नृत्य में अरविंद सिंह जियाल प्रथम, ममता पंवार द्वितीय एवं सपना तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, अरविंद सिंह द्वितीय और ममता पंवार तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

समूह गान प्रतियोगिता में आंचल, ममता व सृष्टि ने बाजी मारी। यास्ति, अंबिका, राधिका व शिवानी दूसरे और अरविंद, पंकज, रश्मि व राधा की टीम तीसरे स्थान पर रही। सामूहिक नृत्य में काजल व शोभा की जोड़ी पहले स्थान पर रही। संजना व सोनी की जोड़ी ने दूसरा और कल्पना व खुशबू की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल गायन प्रतियोगिता में रश्मि प्रथम, पंकज सिंह राणा द्वितीय व मीनाक्षी तृतीय रही। काव्य पाठ में अरविंद पहले, आंचल दूसरे और ममता तीसरे स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में शलिनी ने बाजी मारी। जबकि सपना द्वितीय व रश्मि तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में संजय व रश्मि की टीम पहले स्थान पर रही। वहीं, काजल व शोभा की टीम दूसरे और आंचल व ममता की टीम तीसरे स्थान पर रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज और संचालन डा. महेशानंद नौडिय़ाल ने किया। इस मौके पर डा. एके नैथानी, डा. बीडी पांडेय, डा. दिनेश कुमार, डा. ज्योति गैरोला, डा. मनीषा, डा. रंजू, डा. सृजना, डा. गुरूप्रसाद थपलियाल एवं नीतू चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed