फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   डीएम ने किया थलीसैण में बीडीओ कार्यालय का निरीक्षण

डीएम ने किया थलीसैण में बीडीओ कार्यालय का निरीक्षण

Wed, 07 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया थलीसैण में बीडीओ कार्यालय का निरीक्षण
पौड़ी। थलीसैंण में विकास योजनाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बीडीओ आफिस व तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मनरेगा पटल सहायकों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में लापरवाही न करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों क्षेत्रों की योजनाओं में कमियों पर कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने तहसील थलीसैंण व खंड विकास कार्यालय थलीसैंण का वार्षिक निरीक्षण कर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने बीडीओ व तहसील कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। उन्होंने तहसील में कार्यरत पटल सहायकों को पंजिकाओं के रखरखाव तथा कार्यालय परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट, समाधान पोर्टल, खाता-खतौनियों आदि ऑनलाइन कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील से निर्गत होने वाले जाति, स्थायी आदि प्रमाण पत्र समय पर जारी करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीनगर मायादत्त जोशी, बीडीओ भाष्करानंद भट्ट, तहसीलदार थलीसैंण डीडी कापड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed