फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   50 revenue villages will soon get drinking water

Pauri News: 50 राजस्व गांवों को जल्द मिलेगा पीने का पानी

Tue, 04 Feb 2025 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
50 revenue villages will soon get drinking water

विज्ञापन


श्रीनगर। विकास खंड कोट के 50 राजस्व गांव के 62 तोकों के करीब 1137 घरों को अब जल्द जल जीवन मिशन के तहत पीने के लिए पर्याप्त एवं शुद्ध पानी मिल सकेगा। इसके लिए पेयजल निगम की ओर से अलकनंदा नदी से करीब 19.6. करोड़ की लागत से घुड़दौड़ी ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है। इन दिनों विभाग योजना पर पंप लगाने की तैयारी में जुटा है। उम्मीद है कि मार्च या अप्रैल तक योजना से नियमित आपूर्ति शुरू हो जाएगी। क्षेत्र की रावतस्यूं पट्टी के देलचौरी, कांडा, स्वाडू, बेलकंडी, धौलकंडी, मिंथि, सांपला आदि गांवों के ग्रामीणों को वर्षों बाद पेयजल समस्या से निजात मिल जाएगी। दरअसल, आज तक पेयजल के लिए यह गांव इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी, हैंडपंप आदि पेयजल योजनाओं पर निर्भर थे। जिस कारण गांवों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों को अधिकतर प्राकृतिक जलस्रोत और हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता है। गर्मियों में भारी पेयजल संकट के दौरान विभाग की ओर से इन क्षेत्रों में टैंकरों से आपूर्ति की जाती है। लेकिन सड़क से दूर रहने वाले लोगों तक यह सुविधा नहीं पहुंच पाने से कई परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभाग की अवर अभियंता रुचि असवाल ने बताया कि योजना का सिविल वर्क, विद्युत कनेक्शन, पेयजल लाइन, टैंक आदि का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इन दिनों सभी कार्यों का निरीक्षण और पंप लगाने की प्रक्रिया चल रही है। यह कार्य भी जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed