{"_id":"5f5cf5778ebc3e566a4ab4cc","slug":"50-percent-subsidy-will-be-given-on-bus-purchase-chief-minister-pauri-news-drn355927889","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा (कोरोना काल) को अवसर में बदल रहे प्रदेश के प्रवासी युवा: त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा (कोरोना काल) को अवसर में बदल रहे प्रदेश के प्रवासी युवा: त्रिवेंद्र
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के प्रवासी युवा संकट के इस दौर में आपदा (कोरोना काल) को अवसर के रूप में बदल रहे हैं। कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत बस खरीदने के लिए 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में पर्यटन के तहत 10 हजार बाइक दी जाएगी, जिसका दो साल का ब्याज सरकार देगी।
शनिवार को मुख्यमंत्री जिले के कल्जीखाल ब्लाक स्थित स्वावलंबन स्वयं सहायता समूह घंडियाल की ‘दूसरी दुनिया फार्मिंग स्टेट’ पहुंचे। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की जैव विविधता को प्रकृति ने 14 प्रकार की जलवायु से सराबोर किया है। इसमें खासतौर पर हिमालयी जड़ीबूटियां अलग पहचान रखती है। कहा कि वनाग्नि सुरक्षा, जल संरक्षण जैसे अनेक कार्यों के लिए प्रदेश सरकार 8 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ने जा रही है, जिसे बढ़ाकर 20 हजार किए जाने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 100 से अधिक ग्रोथ सेंटर हैं। सभी न्याय पंचायतों में एक-एक सेंटर बनाए जा रहे हैं। 25.25 किलोवाट के 10 हजार छोटे सोलर पावर प्रोजेक्ट की योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लाई गई है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता समूह के सलाहकार संदीप नैथानी व संचालन निदेशक दिनेश रावत ने किया। इस अवसर पर सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल, राज्यमंत्री घनानंद घन्ना, भाजपा जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, समूह अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह रावत, गणेश भट्ट, एएसपी पीके राय, एसडीएम सदर एसएस राणा, सीओ कोटद्वार अनिल जोशी आदि मौजूद रहे।