फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   44 polling places will increase in Pauri district

पौड़ी जिले में बढ़ेंगे 44 मतदेय स्थल

Sat, 11 Sep 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
44 polling places will increase in Pauri district
जनपद पौड़ी में आगामी विधान सभा चुनाव-2022 में 44 मतदेय स्थल बढ़ जाएंगे। जिला निर्वाचन विभाग ने मतदेय स्थलों के बढ़ाए जाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। वहीं निर्वाचन विभाग ने घर-घर जाकर मतदाता सूची का परीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की समीक्षा बैठक ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में जिन मतदेय स्थलों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, उन्हें दो मतदेय स्थलों में बांटा गया है। जनपद में 44 नए मतदेय स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिसे आयोग को भेजा जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का परीक्षण कर रहे हैं, जो आगामी 20 सितंबर तक किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से निर्वाचन संबंधी बैठकों में प्रतिभाग किए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम इला गिरी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवाड़ी, ओपी जुगराण, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस तामेश्वर आर्य, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, राजेंद्र रावत, जितेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र सिंह, एसपी नौटियाल, राजपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, डीएन नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed