फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   नक्षत्र वेदशाला में रखी पांडुलिपियों व ग्रंथों को किया जाएगा संरक्षित: आचार्य बालकृष्ण

नक्षत्र वेदशाला में रखी पांडुलिपियों व ग्रंथों को किया जाएगा संरक्षित: आचार्य बालकृष्ण

Tue, 23 Apr 2019 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
नक्षत्र वेदशाला में रखी पांडुलिपियों व ग्रंथों को किया जाएगा संरक्षित: आचार्य बालकृष्ण
देवप्रयाग। पंतजलि योगपीठ हरिद्वार अब देवप्रयाग स्थित नक्षत्र वेधशाला संस्थान में संग्रहित दुर्लभ पांडुलिपियों व ग्रंथों को संरक्षित करने में सहयोग करेगा। साथ ही नक्षत्र वेधशाला में पुस्तकालय के निर्माण कार्य में भी मदद देगा।
विज्ञापन

मंगलवार को पंतजलि योगपीठ के महाप्रबंधक आचार्य बालकृष्ण ने नक्षत्र वेधशाला देवप्रयाग का भ्रमण किया। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने अपने सहयोगियों के साथ नक्षत्र वेधशाला में संग्रहित प्राचीन ग्रंथों, कलाकृतियों, खगोलीय यंत्रों आदि को भी देखा। उन्होंने वेधशाला में संकलित आयुर्वेद व रसायन के प्राचीन ग्रंथों के बारे में जानकारी कर उनका उपयोग जनहित में किये जाने को कहा। आचार्य ने वेधशाला में मौजूद दुर्लभ ग्रंथों के डिजिटाइजेशन व प्रकाशन में पूरा सहयोग का भी आश्वासन दिया। कहा कि वेधशाला में संग्रहित दुर्लभ पांडुलिपियों व ग्रंथों को संरक्षित किया जाएगा। आचार्य बालकृष्ण ने वेधशाला संचालक आचार्य भास्कर जोशी को अपनी लिखी पुस्तकें भोजनकुतूहलम, आयुर्वेद महोदधि, आयुर्वेद रहस्य आदि भेंट की। अपने योग के वैज्ञानिक विवेचन आधारित योग विज्ञानम पुस्तक पर चर्चा कर बताया कि आज के विज्ञान व प्राचीन भारतीय ज्ञान में कितनी समानता है। आचार्य बालकृष्ण ने 1946 में स्व. आचार्य चक्रधर जोशी द्वारा स्थापित नक्षत्र वेधशाला को भारतीय संस्कृति व ज्ञान का गौरव स्थल बताया। कहा कि वेधशाला सीमित साधनों में भी महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने प्राचीन ज्ञान के इस केंद्र को संरक्षित किए जाने की जरूरत बताई। इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण के साथ पतंजलि योगपीठ आयुर्वेद विभाग के डा. राजेश मिश्रा, डा. बीके जोशी व मंगल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed