{"_id":"5c892b0ebdec221414547a11","slug":"41552493326-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्देश के बावजूद कई स्थानों से नहीं हटे पोस्टर-बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्देश के बावजूद कई स्थानों से नहीं हटे पोस्टर-बैनर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के बावजूद जनपद के कई स्थानों पर राजनीतिक दलों के पोस्टर-बैनर अभी तक नहीं हटाए गए हैं। जनपद में 10 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के एआरओ को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
जनपद मुख्यालय के कोटद्वार रोड पर ईटीसी के समीप भाजपा के पोस्टर लगे हैं। बस अड्डे पौड़ी में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ही निकाय चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के पोस्टर लगे हुए हैं। पौड़ी-श्रीनगर रोड पर श्रीकोट, खंडाह में भाजपा के कई बड़े-बड़े पोस्टर नजर आ रहे हैं। वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमर ने कहा कि जनपद के विभिन्न स्थानों में आचार संहिता लागू होने के तीन दिन बाद भी राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर नजर आ रहे हैं। योगेश सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के पालन में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई पोस्टर-बैनर या होर्डिंग अभी भी नजर आ रहे, उन्हें तत्काल हटा लिया जाएगा।