फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे रहा नौ घंटे बंद

बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे रहा नौ घंटे बंद

Sun, 17 Feb 2019 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे रहा नौ घंटे बंद
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सकनीधार के समीप बोल्डर और मलबा आने से करीब नौ घंटे यातायात ठप रहा। बोल्डर तोड़ने के लिए लोनिवि एनएच खंड को मशीन लगानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब 10 बजे मार्ग को यातायात के लिए खोला गया। हालांकि पुलिस ने मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलने पर यातायात को अन्य मार्गों पर डायवर्ट कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे तोताघाटी और सकनीधार के मध्य भारीभरकम चट्टान टूटकर सड़क पर आ गिरी। इससे करीब 50 मीटर हिस्से में भारी बोल्डर व मलबा फैल गया, जिससे यहां पैदल जाने लायक भी जगह नहीं बची। मार्ग खोलने के लिए लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर ने तड़के ही दोनों ओर मशीन लगा दी। बड़े पत्थरों को हटाने में असफल होने पर पत्थर तोड़ने वाली मशीन बुलाई गई, जिसके बाद सुबह 10 बजे बाद मार्ग से मलबा हटाया जा सका। हाईवे बंद होने के कारण तड़के चलने वाले सब्जी, अखबार, दूध, ब्रेड जैसे रोजमर्रा की वस्तुएं लेकर चलने वाले वाहन अपने गंतव्य तक समय तक नहीं पहुंच पाए। ऋषिकेश, श्रीनगर व पौड़ी से सुबह चलने वाली नियमित बस सेवा भी इससे प्रभावित हुई। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि रात को राजमार्ग बंद होने की सूचना पर वाहनों को रोकने के लिए कहा गया था। साथ ही ऋषिकेश जाने वाले वाहन गजा-चंबा के रास्ते भेजे गए। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट के अनुसार जहां बोल्डर गिरे थे वहां काम नहीं चल रहा है, लेकिन मार्ग बंद होने पर तत्काल काम शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed