फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पुलिस उपाधीक्षक ने थाने का निरीक्षण कर सुनी समस्या

पुलिस उपाधीक्षक ने थाने का निरीक्षण कर सुनी समस्या

Sun, 17 Feb 2019 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक ने थाने का निरीक्षण कर सुनी समस्या
देवप्रयाग। पुलिस उपाधीक्षक उत्तमसिंह जिमिवाल ने थाना देवप्रयाग का निरीक्षण कर पुलिस को बाहरी क्षेत्रों से आनेवाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्या भी सुनी।
विज्ञापन

रविवार को जिमिवाल ने थाना देवप्रयाग का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों से अस्त्र-शस्त्र की जानकारी ली। साथ ही पुलिस कर्मियों व ग्राम प्रहरियों को क्षेत्र में बाहरी लोगों के सत्यापन व उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक भी की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने क्षेत्र में आने वाले बाहरी लोगों के सत्यापन व प्रमुख स्थानों की सुरक्षा की मांग की है। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष केके कोटियाल, शुभांगी देवी, आशीष भट्ट, पूर्व सभासद विकास ध्यानी, वेदप्रकाश, मैचंद सिंह रावत, संजय भट्ट, राहुल कुमार, अरविंद सिंह आदि ने बैठक में समस्याएं रखी। जबकि निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी विनोद राणा, चौकी प्रभारी बछेलीखाल विक्रम लाल, एसआई हाकम सिंह, मदन सिंह रावत, मनोज रावत, सूर्यकांत भंडारी, अशोक नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed