फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   --ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जताया आक्रोश

--ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जताया आक्रोश

Tue, 08 Jan 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
--ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जताया आक्रोश

विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्ति नगर के करीब आधा दर्जन गांवों के लोग एक साल से पानी के लिए तरस रहे है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम से मुलाकत कर समस्या से अवगत करवाया। कहा समस्या का समाधान न हुआ तो धरना, प्रदर्शन, घेराव व चक्का किया जाएगा ।

बडियारगढ़ क्षेत्र के सिवाड़ी के ग्रामीणों ने एसडीएम अनुराधा पाल से मुलाकात कर कहा कि एक साल पूर्व पीएमजीएसवाई के तहत मुसमोला-मणजूली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उसी दौरान सड़क के मलबे से सिरवाड़ी पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे सिरवाड़ी सहित पाब, थाला, घडियालधार, रथेड़ व चिलेड़ी आदि गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे है। ग्रामीणों का कहना था कि इस संबंध में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों व जल संस्थान से कई बार कहा गया लेकिन लेकिन आज तक योजना की मरम्मत नहीं हो पाई है। प्रतिनिधि मंडल ने पेयजल योजना की मरम्मत न किए जाने पर धरना, प्रदर्शन, चक्का जाम आदि की चेतावनी दी है। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मौके पर भेज कर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व प्रमुख विजयंत सिंह निजवाला, पूर्व प्रधान किशन सिंह, शूरवीर सिंह, गोविंद सिंह, मदन सिंह, मेहताब सिंह, कुदंन सिंह, दर्शन सिंह, भगत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed