{"_id":"5a73464c4f1c1b8b268b7bb8","slug":"31517504076-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन स्थगित होने पर काम पर लौटे पेयजल निगम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन स्थगित होने पर काम पर लौटे पेयजल निगम कर्मी
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शासन स्तर पर वार्ता होने के बाद पेयजल निगम कर्मियों ने फिलहाल अपना कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया है। बृहस्पतिवार को पौड़ी में पेयजल निगम कर्मचारी पुन: काम पर लौटे।
तीन माह से वेतन न मिलने पर अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले जल निगम के सभी कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से आंदोलन पर थे। इसके तहत कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार भी किया। पौड़ी जिले में संगठन के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम शासन स्तर पर शीर्ष नेतृत्व की वार्ता हुई है, जिसमें सहमति बनी है। 15 दिन तक फिलहाल आंदोलन को स्थगित किया गया है। इसके बावजूद अगर वेतन नहीं मिलेगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।