{"_id":"5a71f4d34f1c1b80268b7836","slug":"31517417683-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दी मांगों पर 15 दिनों के अंदर कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने दी मांगों पर 15 दिनों के अंदर कार्रवाई की चेतावनी
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। चाकीसैंण तहसील में अनशन पर बैठे दोनों आंदोलनकारियों को प्रशासन ने जबरन उठाकर पाबौ अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने बैठकर कर 15 दिन के अंदर मांगों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
राजधानी गैरसैंण बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर तहसील चाकीसैंण में क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा के बैनर तले जीतराम पोखरियाल व पीतांबर नौडियाल चार दिन से अनशन पर बैठे थे। मंगलवार रात को चाकीसैंण प्रशासन ने दोनों अनशनकारियों को जबरन उठाकर पाबौ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दोनों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। इसके बाद दोनों आंदोलनकारी बुधवार को चाकीसैंण आंदोलन स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि जल्द ही मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल डीएम को मिलेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि 15 दिन के अंदर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
बैठक में मुरारी नौडियाल, विनोद चौहान, जगदीश ममगाईं, चक्रधर, अरविंद, सर्वेश्वर रतूड़ी, मनवर सिंह, शकुंतला नौडियाल, बबली, भूपचंद, पितांबर नौडियाल व जीतराम पोखरियाल आदि शामिल रहे।