{"_id":"5a64c8ba4f1c1bb2208b4866","slug":"31516554426-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान का हो रहा है तेजी से विकास: बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान का हो रहा है तेजी से विकास: बिष्ट
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जमीन के सात मीटर गहराई में छिपी किसी भी जानकारी को पता उपग्रह से आसानी से लगाया जा सकता है। मात्र यही नहीं बल्कि समुद्र, मौसम व कृषि विज्ञान में भी तेजी से विकास किया है। वर्तमान में सब कुछ विज्ञान पर निर्भर हो गया है। यहां तक की भारत की ओर से किया गया सर्जिकल स्ट्राइक भी विज्ञान की मदद से ही सफल हुआ।
जीआईसी परसुंडाखाल में आयोजित कार्यशाला में उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के निदेशक प्रो. एसपीएस बिष्ट ने यह बात कही। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में स्कूली छात्र-छात्राओं को विज्ञान की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रो. बिष्ट ने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान को अपना पसंदीदा विषय बनाएं। कहा कि विज्ञान जीवन के हर मार्ग को प्रशस्त करता है। कहा कि अमेरिका ने उपग्रह से पता लगाया कि ओसामा विन लादेन कहां छिपा है और उसका खात्मा कर दिया। कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी जेपी काला ने कहा कि विज्ञान जीवन की भावी दिशा का दिशा निर्देशक है। कार्यशाला में जीआईसी पैडुल की छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जीआईसी परसुंडाखाल के प्रधानाचार्य विमल चंद्र सिंह नेगी, जीजीआईसी पैडुल की प्रधानाचार्य शोभा चंदोला, शौर्य चक्र विजेता कैप्टन दरबान सिंह रावत, पीटीए अध्यक्ष संजय नेेगी, महावीर नेगी, अर्जुन सिंह रावत, डा. मदन मोहन नौडियाल आदि मौजूद रहे।