फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पौड़ी में खुले केंद्रीय विश्वविद्यालय का मेडिकल कालेज

पौड़ी में खुले केंद्रीय विश्वविद्यालय का मेडिकल कालेज

Mon, 04 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी में खुले केंद्रीय विश्वविद्यालय का  मेडिकल कालेज
पौड़ी। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने केंद्रीय विश्वविद्यालय का मेडिकल कालेज पौड़ी में खोलने की पुरजोर वकालत की है। समिति ने जिलाधिकारी को मेडिकल कालेज के लिए चयनित जमीन के कागजात दिए।
विज्ञापन

पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने धरने के 21वें दिन जिलाधिकारी सुशील कुमार से मुलाकात की। समिति ने जिलाधिकारी को बताया कि हेमवती नंदन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का मेडिकल कालेज पौड़ी में खोलने को लेकर पूर्व में सहमति बनी थी। तब गगवाड्स्यूं के ग्रामीणों ने 27 हेक्टेयर जमीन के कागज भी सौंप दिए थे, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। समिति ने जमीन संबंधी पत्रावलियां भी डीएम को दीं। इसके अलावा कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग निर्माण को लेकर डीएम ने कहा कि जगह स्वीकृत है। यह पूरा मामला विचाराधीन चल रहा है। इसके अलावा फर्जी आंदोलनकारियों पर कार्रवाई पर भी डीएम ने सहमति जताई। जिलाधिकारी के साथ वार्ता के बाद धरनास्थल पर हुई बैठक में तय किया गया कि जब तक लिखित आदेश पारित नहीं होते, तब तक वे धरना जारी रखेंगे। शिष्टमंडल में नमन चंदोला, सरिता रावत, नीलम रावत, रघुवीर रावत, वीरेंद्र रावत, चंद्रमोहन मुंडेपी व जगमोहन नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed