{"_id":"5c6adf1abdec224c0b48a041","slug":"21550507802-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान की जगह को कब्जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान की जगह को कब्जाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। खेल कल्याण समिति श्रीकोट ने अलकनंदा नदी किनारे स्वीकृत स्टेडियम (खेल मैदान) हेतु चयनित जमीन पर होमगार्ड विभाग की ओर से अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। मैदान को बचाने के लिए समिति ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। इधर, होमगार्ड विभाग ने लोगों के आरोप को नकारा है।
पालिका विस्तारित क्षेत्र श्रीकोट गंगानाली में अलकनंदा नदी किनारे खेल मैदान का विस्तारीकरण किया जाना है। विधायक/राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की घोषणा के बाद रेलवे इसको उच्चीकृत कर रहा है। खेल मैदान के मसले पर खेल कल्याण समिति की बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि एक माह पूर्व रेलवे की ओर से अधिकृत एजेंसी ने एसडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ यहां का दौरा किया है। वक्ताओं ने बताया कि होमगार्ड विभाग आवंटित भूमि से अधिक भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। विभाग मैदान के कोने के हिस्से को घेर रहा है। यदि ऐसा हुआ, तो स्टेडियम में 6 लाइन का ट्रैक नहीं बन पाएगा। इससे मैदान का आकार और क्षेत्रफल कम हो रहा है। तय किया गया कि स्टेडियम की भूमि बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। बैठक में समिति के संरक्षक पुरुषोत्तम चौहान, अध्यक्ष संजय कुमार, सुशील बिष्ट, प्रदीप रावत और सुनील सोनी आदि मौजूद थे। वहीं होमगार्ड के जिला कमांडेंट गौतम कुमार का कहना है कि जब से कार्यालय स्थापित हुआ है, तब से उतनी भूमि पर घेरबाड़ थी। कोई जगह नहीं कब्जाई जा रही है।