{"_id":"5c683493bdec22121f030f4e","slug":"21550333075-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल के युवकों का गुजराती फिल्म में कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल के युवकों का गुजराती फिल्म में कमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गुजराती फिल्म चाल जिवि लाइएं (चलो जीवन जीएं) मेें गढ़वाल के युवाओं ने अपनी प्रतिभा से सभी को रूबरू कराया है। इस फिल्म में श्रीनगर के रंगकर्मी हरीश पुरी और अभिषेक बहुगुणा ने आर्ट डायरेक्टर की भूमिका निभाई है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी निवासी रंगकर्मी लखपत राणा भी फिल्म में दुकानदार बने हैं।
कोकोनट मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी चाल जिवि लाइएं फिल्म पिता और बेटे के संबंधों पर आधारित फिल्म है। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के चोपता, दुगलबिट्टा, गुप्तकाशी, मंडल व नीति घाटी व ऋषिकेश सहित अन्य स्थानों में हुई है।
फिल्म में श्रीनगर निवासी हरीश पुरी और अभिषेक बहुगुणा को कोकोनट मोशन पिक्चर्स के असीम बागची ने आर्ट डायरेक्शन की जिम्मेदारी सौंपी। फिल्म में गुप्तकाशी स्थित जैक्सवीन नेशनल स्कूल के संग्रहालय में रखी पारंपरिक वस्तुओं का भी प्रयोग किया गया है। इसके अलावा अभिषेक की पेटिंग भी फिल्म में है।
विज्ञापन
हरीश बताते हैं कि वह पूर्व मे असीम बागची के साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्म देवभूमि द लैंड ऑफ गॉड्स में भी काम कर चुके हैं।