फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   राठ क्षेत्र में 30 घंटे पसरा अंधेरा

राठ क्षेत्र में 30 घंटे पसरा अंधेरा

Fri, 15 Feb 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
राठ क्षेत्र में 30 घंटे पसरा अंधेरा
पाबौ। जनपद के राठ क्षेत्र में 30 घंटे से अंधेरा पसरा हुआ है। क्षेत्र के बालीकंडारस्यूं, ढाईज्यूली व कंडारस्यूं पट्टी के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति 30 घंटे से ठप है। विभागीय अधिकारी लाइन में फाल्ट की बात कह रहे हैं, लेकिन बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जनपद के राठ क्षेत्र स्थित विभिन्न पट्टियों के स्योली खंड, पैठाणी, चाकीसैंण, तरपालीसैंण, बुरांशी, पटोटी, माथोली, सैंजी, कोठला, धुलेत, मिलाई सहित सैकड़ों गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन चिपलघाट में बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था, जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल, मणकोली के रूप सिंह, मिलई के भूपेंद्र रावत व पटोटी के मनोज सिंह साहू ने बताया कि राठ क्षेत्र के ग्रामीण विगत 30 घंटे से अंधेरे में हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को समय पर जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं किया गया है। क्षेत्र के ताजबर सिंह, नंदराम पोखरियाल, कुलदीप भंडारी, अरुण पंत, मंगल सिंह, शिशपाल भंडारी व राकेश साहू ने भी विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed