{"_id":"5c62ed97bdec224db8526cea","slug":"21549987223-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत स्कूल पहुंचा शिक्षक, अभिभावकों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत स्कूल पहुंचा शिक्षक, अभिभावकों ने की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। विकास खंड थलीसैंण के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा। वहां पहुंचते ही वह लेट गया। बच्चों ने शिक्षक को उठाने के कई प्रयास किए, लेकिन शिक्षक होश में नहीं आ पाया। अभिभावकों ने शिक्षक के नशे में विद्यालय पहुंचने की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन से की है। वहीं डीईओ बेसिक ने बीईओ थलीसैंण को भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट जल्द भेजने के निर्देश दे दिए हैं।
मंगलवार को विकास खंड थलीसैंण के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाठों में छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचीं। बच्चों ने देखा कि शिक्षक नशे की हालत में लेटा हुआ है। बच्चों ने शिक्षकों को उठाने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षक होश में नहीं आ पाया। इसके बाद स्कूल में अध्ययनरत सभी (25) छात्र-छात्राएं घरों को लौट गए। बच्चों ने अभिभावकों को आपबीती सुनाई। इसके बाद अभिभावक उत्तम सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक व तहसीलदार थलीसैंण को शिकायती पत्र भेजा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षक नशे की हालत में पहुंचा था। इसके लिए एसएमसी के अध्यक्ष व सदस्य भी जिम्मेदार हैं। ग्राम प्रधान पाठों नारायण सिंह ने बताया कि शिक्षक विद्यालय में नशे की हालत में पहुंचा था। इसको लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। नायब तहसीलदार थलीसैंण रामपाल सिंह रावत ने शिकायत की पुष्टि की है। डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत ने बताया कि राप्रावि पाठों में प्रधानाध्यापक अवकाश पर चल रहे हैं। सहायक अध्यापक अभिषेक देवरानी के नशे की हालत में स्कूल पहुंचने की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि बीईओ थलीसैंण में मामले के भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रावत ने बताया कि यह शिक्षक एक बार पहले भी निलंबित हो चुका है।