{"_id":"5c59bb8ebdec2273a13561f3","slug":"21549384590-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर को महानगर पालिका बनाए जाने का प्रस्ताव बनाए प्रशासन: डा. रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर को महानगर पालिका बनाए जाने का प्रस्ताव बनाए प्रशासन: डा. रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर को महानगर पालिका बनाए जाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। तहसील व पालिका प्रशासन को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री व स्थानीय विधायक डा. धन सिंह रावत ने तहसील व पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रीनगर व चौरास क्षेत्र को मिलाकर महानगर पालिका बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों को जोड़ने के लिए यदि अलकनंदा नदी पर एक-दो मोटर पुल और बनाने की आवश्यकता होगी तो वह भी बनाए जाएंगे।
करीब दो वर्ष पूर्व श्रीनगर क्षेत्र में कीर्तिनगर व चौरास क्षेत्र को मिलाकर नगर निगम बनाए जाने की बात उठी थी। तत्कालीन गढ़वाल आयुक्त ने इस सबंध में पालिका व तहसील प्रशासन के साथ बैठक भी की थीे। लेकिन चौरास क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इसी बैठक में पहुंचकर नगर निगम में मिलाए जाने का विरोध जताया था। चौरास क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का कहना था कि अलग जनपद होने के कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जनप्रतिनिधियों के विरोध के चलते इस प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। हालंाकि अब उच्च शिक्षा मंत्री के इस निर्देश से एक बार फिर श्रीनगर को नगर निगम बनाए जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
विज्ञापन
श्रीनगर में खुलेगा सहकारिता विभाग का पहला पेट्रोल पंप
आंचल डेरी में संचालित होगी 50 गायों की डेयरी व बाटलिंग प्लांट
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। राज्य में सहकारिता विभाग का पहला पेट्रोल पंप श्रीनगर में संचालित होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डा. धन सिहं रावत ने कहा कि श्रीनगर आंचल डेयरी की जमीन पर जल्द ही सहकारिता का पेट्रोल पंप खुलेगा। साथ ही यहां पानी का बॉटलिंग प्लांट व 50 गायों की डेयरी भी खुलेगी।
मंगलवार को स्थानीय जीएमवीएन गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि 16 फरवरी को स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में त्रिशक्ति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व थावर चंद गहलोत भी शिरकत करेंगे। सम्मेलन में गढ़वाल लोकसभा सीट के 13 विधायकों के साथ ही 6 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे।
डा. रावत ने कहा कि 16 फरवरी को ही रेलवे की ओर से बनाए जाने वाले 52 बेड के संयुक्त अस्पताल का भूमि पूजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मलेथा में 24 फरवरी को माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका का भव्य मंचन किया जाएगा। इस दिन भी मुख्यमंत्री यहां पहुंचेंगे। लोगों को झूलते बिजली के तारों से भी निजात दिलाने के लिए ऊर्जा निगम को साढ़े तीन करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा में उन्होंने 50 इंटरमीडिएट कॉलेजों में ई-लर्निंग का पैसा दे दिया है। कहा सहकारिता विभाग से महिला समूहों को कृषि से सबंधित कार्यों के लिए शून्य ब्याज पर एक से पांच लाख रुपए का ऋण दिया जाएगा।
डा. रावत ने कहा कि श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र के लोगों को मात्र 1 हजार में दुधारू गाय दी जाएंगी।
उच्च शिक्षा मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक
श्रीनगर। स्थानीय विधायक डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान डा. रावत ने श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति आख्या ली। डा. रावत ने विभागीय अधिकारियों से विकास कार्यों के लिए धनराशि के बारे में भी पूछा। बैठक के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व सैनिकों ने क्षेत्रीय विधायक का किया भव्य स्वागत
श्रीनगर। गौरव सेनानी संगठन ने सीएसडी खुलने पर क्षेत्रीय विधायक/उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत का भव्य स्वागत किया। मंगलवार को मंत्री के सम्मान में आयोजित समारोह में संगठन के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिलोड़ी व मौजूद पूर्व सैनिकों ने उन्हें मांग पत्र सौंपा। जिसमें संगठन के भवन निर्माण व पाली क्लीनिक खोले जाने की मांग की है। इस मौके पर एसडीएम मायादत्त जोशी, जितेंद्र रावत, हयाद सिंह झिंक्वाण, जितेंद्र धीर, अनूप बहुगुणा, दिनेश पटवाल, सत्या तडिय़ाल, राजेंद्र रावत, अनुसुया पटवाल आदि मौजूद थे।