{"_id":"5b6096404f1c1b9e3e8b46af","slug":"21533056576-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर इंटर्नशिप कार्यक्रम से जुड़े युवा: बलविंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर इंटर्नशिप कार्यक्रम से जुड़े युवा: बलविंदर
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से खिर्सू में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र के राज्य निदेशक बलविंदर सिंह खोसा ने कहा कि युवा समर इंटर्नशिप कार्यक्रम से जुड़कर समाज के समग्र विकास में पहल करें। वे ग्रामीण विकास में जनता के समक्ष खेल माडल के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।
कार्यक्रम में जिला युवा समन्वयक डा. योगेश धस्माना ने कहा कि कार्यक्रम ग्रीष्मकाल में युवाओं के व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक अच्छा प्रोजेक्ट है। ऐसा करके हम ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा कर उन्हें जागरूक बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अंजना बिष्ट ने कहा कि उनके जनपद में अभी तक 30 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। कार्यक्रम के संदर्भ व्यक्ति रविंद्र कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन के बाद वेबसाइट की प्रक्रिया से युवाओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा दल कार्यकर्ता कृष्णा अनूप के नेतृत्व में इंटर कॉलेज एवं मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।