{"_id":"5b536ea64f1c1b19208b604e","slug":"21532194470-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी संघ भवन के लिए 25 लाख की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी संघ भवन के लिए 25 लाख की घोषणा
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने पौड़ी में कर्मचारी संघ भवन के लिए 25 लाख रुपये अपनी निधि से दिए जाने की घोषणा की। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होेंने कहा कि कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।
विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए वह सेतु के रूप में काम करेंगे। कार्यक्रम में कर्मचारी संगठनों ने अंशदायी पेंशन योजना को खत्म कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त डाक्टरों की तैनाती की जाए। कार्यक्रम में उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के मंडलीय अध्यक्ष सोहन सिंह रावत, दिवाकर धस्माना, सीताराम पोखरियाल, जयदीप रावत, राजपाल कोहली, मनोज जुगरान, विक्रम राणा, साहब सिंह रावत व राजपाल बिष्ट आदि शामिल रहे।