{"_id":"5b5214bd4f1c1b45748b613b","slug":"21532105917-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बंद करने के आदेश पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बंद करने के आदेश पर भड़के ग्रामीण
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। मध्य शिक्षा सत्र में जूनियर हाईस्कूल सिंडी जसकोट को बंद कर जीआईसी देहलचौरी में मिलाए जाने के आदेश से नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर आदेश निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि 38 वर्ष पुराने स्कूल को बंद कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
जिलाधिकारी कार्यालय मेें समस्या लेकर पहुंचे जसकोट सिंडी के ग्रामीणों ने कहा कि शासनादेश के मुताबिक तीन किलोमीटर की दूरी वाले एवं दस छात्र संख्या से कम वाले स्कूलों का विलय किया जाना है, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से गलत दूरी दर्शाकर स्कूल को बंद किया जा रहा है। जूनियर हाईस्कूल सिंडी जसकोट और जीआईसी देहलचौरी की दूरी तीन किलोमीटर से अधिक है। ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह ने कहा कि जूनियर हाईस्कूल का जूनियर हाईस्कूल में विलय होना था, लेकिन यहां विभाग की ओर से इंटरमीडिएट कालेज में विलय किया जा रहा है। ग्रामीणों ने समस्या को लेकर ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन देने वालों में सोमवीर सिंह, सुनील, सतपाल, रविंद्र कुमार, माला देवी व मीना देवी आदि शामिल रहे।